Breaking Newsअन्य

रतलाम जिला अस्पताल में हंगामा: ड्रेसिंग रूम में युवक और पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात करीब 12 बजे दिलीप नगर निवासी गौरव पुत्र राजेंद्र सोलंकी उर्फ जिमा अपने पिता का इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचा था। इलाज में देरी को लेकर उसने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सीपी सिंह राठौर से पहले बदतमीजी की और फिर गाली-गलौज शुरू कर दी।

डॉक्टर राठौर के विरोध करने पर आरोपित गौरव व उसके साथ आए लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया और अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए हंगामा करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख डॉक्टर ने अस्पताल चौकी को सूचना दी।

सूचना पर ड्यूटी पर मौजूद आरक्षक विकास गरवाल और होमगार्ड सैनिक प्रमोद महावर मौके पर पहुंचे और आरोपित को समझाने का प्रयास किया, लेकिन गौरव ने दोनों पर नशे में होने का आरोप लगाते हुए हाथापाई शुरू कर दी। उसने दोनों जवानों की अस्पताल के ड्रेसिंग रूम में लात-घूसों से पिटाई कर दी, जबकि उसके साथ आए स्वजन और अन्य लोग वीडियो बनाते रहे।

Related posts

खजुराहो में 8 दिसंबर को विभागीय समीक्षा और 9 दिसंबर को कैबिनेट बैठक: कलेक्टर-एसपी ने तैयारियों की समीक्षा की

khabarsamayper

राज्यपाल मंगुभाई पटेल बोले — केवल पुस्तकीय ज्ञान नहीं, समसामयिक जानकारी भी जरूरी

khabarsamayper

khabarsamayper

Leave a Comment