Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पिंगली वेंकैया जी ने भारत की राष्ट्रीय अस्मिता और आत्मगौरव बढ़ाने में योगदान दिया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के अभिकल्पक श्रद्धेय पिंगली वेंकैया जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स‘ पर कहा कि आज संस्कृतिविरासतएकताविविधता सहित मातृभूमि की पहचान को रंगों व प्रतीकों के माध्यम से तिरंगे में समाहित करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया जी की पुण्यतिथि है। उन्हें सादर नमन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका योगदान राष्ट्र की स्मृति में सदैव अमिट रहेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पिंगली वेंकैया जी ने भारत की राष्ट्रीय अस्मिता और आत्मगौरव बढ़ाने में योगदान दिया। उन्होंने न केवल राष्ट्रीय ध्वज की परिकल्पना कीबल्कि इसमें भारतीय सभ्यता और स्वाधीनता संग्राम की भावना को भी बड़ी सुंदरता से पिरोया।

Related posts

भाई के मौत का गम सह नहीं पाया युवक! होटल में खुद को मारी गोली, Video Viral

khabarsamayper

‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का शुभारंभ, छतरपुर पुलिस ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ

khabarsamayper

फरीदाबाद: कंपनी के बाहर कार का शीशा तोड़कर 12 लाख रुपये का बैग चोरी

khabarsamayper

Leave a Comment