अन्य

किशनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कदवारा से अवैध 12 बोर बंदूक और कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

किशनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कदवारा से अवैध 12 बोर बंदूक और कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर।
अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना किशनगढ़ पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ग्राम कदवारा से एक युवक को 12 बोर लॉन्ग बैरल बंदूक और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

छतरपुर पुलिस द्वारा लगातार अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बीते कुछ समय में जिले में 490 से अधिक आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है, साथ ही अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्रियों पर भी छापामार कार्रवाई की गई है।

रात्रि गश्त के दौरान किशनगढ़ पुलिस को ग्राम कदवारा तिगड्डे पर एक संदिग्ध व्यक्ति के अवैध हथियार के साथ मौजूद होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध 12 बोर लॉन्ग बैरल बंदूक और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनकू पाल, पिता भैरो पाल, निवासी ग्राम सुकवाहा, थाना किशनगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है तथा उसे न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई को एसडीओपी बिजावर श्री अजय रिठौरिया के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में थाना प्रभारी उप निरीक्षक वीरेंद्र रैकवार, प्रधान आरक्षक शेख रोशन, आरक्षक अंकित पुरोहित, युवराज वर्मा और दयाराम कुर्मी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विधानसभा में ‘मध्यप्रदेश विधानसभा: 1956–2025’ और ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश’ चित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

khabarsamayper

छतरपुर में जमीनी विवादों के समाधान के लिए विशेष शिविर, पुलिस-राजस्व की संयुक्त पहल से 250 से अधिक मामलों की सुनवाई

khabarsamayper

छतरपुर में रबी 2025 के लिए पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध — किसानों को राहत, वितरण जारी

khabarsamayper

Leave a Comment