Breaking News

किसानों को उन्नत तरीके से फसल प्रदर्शन का आयोजन

वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री Dilip Ahirwar ने चंदला में कृषकों को वितरित किए मिनीकिट
किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग छतरपुर के द्वारा जिले में संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं के अंतर्गत विकासखंडों के किसानों को खरीफ में बोये जाने वाली फसलों उड़द, मूंग, सोयाबीन, मूंगफली, तिल, कोदो-कुटकी, रागी के उन्नत बीजों का वितरण जनप्रतिनिधियों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।
इसी क्रम में जिले के चंदला क्षेत्र में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा उड़द, अरहर मिनीकिट का निःशुल्क वितरण किया गया।
साथ ही किसानों से अपील की जा रही है कि इस बीज का उपयोग कर अधिक उत्पादन प्राप्त करें तथा इसको अगले वर्ष बीज के लिए भी सुरक्षित रखें। इसी प्रकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन दलहन के अंतर्गत जिले के विकासखंडों के किसानों को उनकी पात्रता के अनुसार अरहर, उड़द, मूग, धान के प्रदर्शन तथा बुदेलखंड विशेष पैकिज के अंतर्गत अरहर, उड़द, मूग, एवं राष्ट्रीय मिशन ऑन इंडीबल ऑयल तिलहन योजनांतर्गत मूगफली, सोयाबीन तथा तिल के प्रदर्शन हेतु उन्नत किस्मों के बीजों का वितरण किया जा रहा है।
किसानों को योजनाओं के अतंर्गत 1 हेक्टेयर से लेकर अधिकतम 2 हेक्टेयर तक प्रदर्शन हेतु शासन के द्वारा प्रावधानित अनुदान के अंतर्गत उन्नत किस्मों के बीज उपलब्ध कराए जा रहे है। साथ ही किसानों को उन्नत तरीके से फसल प्रदर्शन का आयोजन करने के लिए कृषि अधिकारियों तथा कृषि विशेषज्ञों द्वारा तकनीकि सलाह दी जा रही है।

Related posts

छतरपुर में भालू का हमला, महिला गंभीर रूप से घायल

khabarsamayper

बरेली में दरोगा की गुंडागर्दी वायरल, बाइक लात मारते और लोगों के साथ बदसलूकी करता दिखा

khabarsamayper

छतरपुर: एसडीओपी लवकुशनगर ने थाना सरवई का किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

khabarsamayper

Leave a Comment