Breaking News

किसानों से समर्थन मूल्य पर चना, मसूर एवं सरसों की फसल के उपार्जन हेतु प्रदेश भर में किसानों की उपज खरीदी हेतु पंजीयन की तारीख बढ़ाकर शासन ने 17 मार्च 2025 कर दी

रबी वर्ष 2024-25 (विपणन वर्ष 2025-26) में किसानों से समर्थन मूल्य पर चना, मसूर एवं सरसों की फसल के उपार्जन हेतु प्रदेश भर में किसानों की उपज खरीदी हेतु पंजीयन की तारीख बढ़ाकर शासन ने 17 मार्च 2025 कर दी है।

संयुक्त संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार किसानों के पंजीयन की पूर्व में तारीख 10 मार्च 2025 निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर 17 मार्च 2025 कर दिया गया है। किसानों का अधिक से अधिक पंजीयन हो, इसके लिये राज्य सरकार द्वारा तारीख बढ़ाई गई है। इस वर्ष चने का समर्थन मूल्य 5650 रूपए प्रति क्विंटल, मसूर का 6700 रूपए प्रति क्विंटल एवं सरसों का समर्थन मूल्य 5950 रूपए निर्धारित किया गया है। किसान भाई निर्धारित उपार्जन केन्द्र पर पहुँचकर अपनी उपज विक्रय सकेंगे।

Related posts

मां-बाप ने जिंदा बेटी का किया पिंडददान —

khabarsamayper

भारत के सभी मतदाताओं से विनम्र निवेदन है कि घर से निकले और विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए वोट करें

khabarsamayper

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 15 दिसंबर को ग्वालियर में जीएसआई भूविज्ञान संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे

khabarsamayper

Leave a Comment