Breaking Newsअन्य

केन-बेतवा परियोजना विरोध में नया मोड़, घायल होने का कथित ‘नाटकीय वीडियो’ आया सामने

Ken-Betwa Link Project क्षेत्र में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच एक नया वीडियो सामने आने के बाद मामला और चर्चाओं में आ गया है। बताया जा रहा है कि जिस मकान को हटाने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची थी, वहां कथित रूप से घायल होने और खून से लथपथ दिखाने का नाटकीय घटनाक्रम सामने आया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक दूसरे व्यक्ति पर लाल रंग जैसा पदार्थ डालता नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस दृश्य के जरिए पुलिस और प्रशासनिक कार्रवाई में घायल होने का माहौल तैयार करने की कोशिश की गई।

हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और प्रशासन की ओर से भी इस मामले में कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

Related posts

भगवां थाना में 108 अपराधियों के खिलाफ बॉण्ड ओवर की हुई कार्यवाही राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने कैम्प लगाकर भरवाए बॉण्ड विधानसभा चुनाव को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

khabarsamayper

ग्लोबल स्किल्स पार्क में ‘आयशर जीएसपी टॉक्स’

khabarsamayper

UP के मिर्जापुर में दिल दहला देने वाली वारदात: दो मासूमों की हत्या के बाद मां ने दी अपनी जान

khabarsamayper

Leave a Comment