Breaking Newsअन्य

कैरियर काउंसलर एवं विषय विशेषज्ञों के लिए आवेदन आमंत्रित, 26 मई तक करें आवेदन

District Employment Office Chhatarpur द्वारा संचालित कैरियर काउंसिलिंग योजना के अंतर्गत सत्र 2026-27 के लिए अनुभवी गेस्ट मनोवैज्ञानिक एवं विषय विशेषज्ञों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना का उद्देश्य शिक्षित बेरोजगार युवाओं को कैरियर मार्गदर्शन और परामर्श उपलब्ध कराना है।

जिला रोजगार कार्यालय द्वारा हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी विद्यालयों, तकनीकी संस्थानों, महाविद्यालयों और रोजगार मेलों में कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। चयनित विशेषज्ञों को आवश्यकता अनुसार आमंत्रित कर सेवाएं ली जाएंगी। यह स्थायी नौकरी नहीं होगी।

मनोवैज्ञानिक पद के लिए मनोविज्ञान विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री एवं कैरियर काउंसिलिंग में डिप्लोमा आवश्यक है। वहीं विषय विशेषज्ञ के लिए संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा और अनुभव जरूरी रहेगा।

इच्छुक उम्मीदवार 26 मई 2026 शाम 5 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय, शासकीय आईटीआई भवन, महोबा बायपास रोड, Chhatarpur में आवेदन जमा कर सकते हैं।

Related posts

कलेक्टर ने जताई नाराज़गी, बैंकों को लंबित प्रकरणों का तुरंत निराकरण करने के निर्देश

khabarsamayper

बिहार चुनाव 2025: पहले चरण के नामांकन पूरे, 121 सीटों पर सियासी समीकरण हुए तय!

khabarsamayper

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी: छतरपुर में फाइनल परेड रिहर्सल संपन्न, कलेक्टर और एसपी ने लिया जायजा

khabarsamayper

Leave a Comment