Breaking Newsअन्य

खजुराहो में 45 डिग्री तापमान से जनजीवन बेहाल, अस्पतालों में बढ़े मरीज

Khajuraho में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला।

गर्मी का असर लोगों की सेहत पर भी साफ दिखाई दे रहा है। अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में डिहाइड्रेशन, बुखार, उल्टी-दस्त और सर्द-गर्म के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बुंदेलखंड क्षेत्र में बढ़ती गर्मी के पीछे ग्रेनाइट और पत्थर खदानों की लगातार ब्लास्टिंग तथा पेड़ों की कटाई भी एक बड़ा कारण है। लोगों ने प्रशासन से हरियाली बढ़ाने और खदानों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Related posts

गल्ला मंडी से 315 बोर का देशी कट्टा और कारतूस बरामद, सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को दबोचा

khabarsamayper

ग्वालियर क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, लग्जरी कार ठगी गिरोह का सरगना गिरफ्तार

khabarsamayper

छतरपुर में गुरुवार को 65 सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं एनसीसी के 60 सीनियर कैडेट्स एवं 10 अन्य सहित कुल 135 सिविल डिफेंस वॉलंटियर का एक दिवसीय प्रशिक्षण

khabarsamayper

Leave a Comment