Breaking Newsअन्य

खुद पर फायर कर रचा साजिश का खेल, हत्या के प्रयास में फंसाने की कोशिश नाकाम—5 आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर पुलिस ने थाना गौरिहार क्षेत्र के ग्राम निधवा पुखरी में हुए संदिग्ध फायरिंग मामले का बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी नितिन उर्फ गौरव प्यासी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक साजिश रची थी, ताकि निर्दोष लोगों को हत्या के प्रयास के झूठे मामले में फंसाया जा सके।

आरोपी ने खुद की जांघ में गोली मारकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से जांच करते हुए पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश किया और 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त अवैध देशी कट्टा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts

छतरपुर में ड्रग्स के खिलाफ सख्ती: सुनसान इलाकों में पुलिस का सर्च ऑपरेशन

khabarsamayper

SP रजत सकलेचा ने किया मातगुवां थाना निरीक्षण! पुलिसकर्मियों की समस्याएं और स्वास्थ्य की ली जानकारी

khabarsamayper

मोतिहारी: 20 वर्षीय युवक की हत्या, खेत से बरामद हुआ शव – तीन आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

Leave a Comment