Breaking News

गंगोत्री से कलश लेकर निकली थी MBBS स्टूडेंट आज 16 जून को बागेश्वर धाम में गंगा जल चढ़ाकर पूजा-अर्चना करेगी —

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिलने की इच्छा लेकर गंगोत्री से कलश यात्रा लेकर निकली MBBS स्टूडेंट शिवरंजनी तिवारी बुधवार को यूपी होते हुए छतरपुर पहुंची थी। शाम को वे बागेश्वर धाम के लिए आगे बढ़ी, लेकिन अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद कार की मदद से उन्हें छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया था। शिवरंजनी तिवारी ने कहा कि वे चाहे एकांतवास में जाए। चाहे अज्ञातवास में जाए। मुझे बालाजी सरकार में विश्वास है, उनके दर्शन तो होकर रहेंगे। इस दौरान शिवरंजनी के साथ उत्तराखंड से आए आचार्य कमलदास ने कहा था कि पैदल-पैदल हम लोग धूप में करीब 30 किलोमीटर चले थे, इसलिए उनकी तबीयत खराब हो गई। पदयात्रा को करीब एक महीने हो गया है। शिवरंजनी तिवारी लगभग एक महीने पहले उत्तराखंड के गंगोत्री से गंगा जल लेकर अपने साथ तकरीबन 10-15 लोगों के साथ निकली थी। शिवरंजनी तिवारी 16 जून को बागेश्वर धाम में गंगा जल चढ़ाकर पूजा-अर्चना करेगी।

No photo description available.

Related posts

सरिया से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी —

khabarsamayper

भोपाल जिला मुख्यालय से लगभग 24 किलो मीटर दूर स्थित जनपद पंचायत फंदा की ग्राम पंचायत कालापानी के ग्राम बोंदाको में निवासरत जनजातीय परिवारों ने जल संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल की है

khabarsamayper

किशोर कुमार की स्मृति में मध्यप्रदेश में दो दिवसीय राष्ट्रीय समारोह, प्रसून जोशी को सम्मानित किया गया

khabarsamayper

Leave a Comment