Breaking Newsअन्य

किशोर कुमार की स्मृति में मध्यप्रदेश में दो दिवसीय राष्ट्रीय समारोह, प्रसून जोशी को सम्मानित किया गया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रख्यात पार्श्व गायक और अभिनेता किशोर कुमार हरफनमौला कलाकार थे। वे गीतों को केवल गाते नहीं थे, बल्कि गीतों को जीते थे, और हमेशा मस्ती भरे अंदाज में रहते थे। उनकी स्मृति में मध्यप्रदेश सरकार प्रतिवर्ष दो दिन का राष्ट्रीय समारोह आयोजित करेगी।

इस अवसर पर खंडवा में आयोजित राष्ट्रीय “किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह” में प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी को किशोर कुमार सम्मान से अलंकृत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्चुअल रूप से समारोह को संबोधित किया और प्रसून जोशी को बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रसून जोशी ने अपनी कलम का जादू दिखाया है। उनके लिखे विज्ञापन जिंगल्स, भगवान राम और भगवान कृष्ण पर गीत तथा कविताएं बेहद लोकप्रिय हुए हैं।

Related posts

मंत्री एवं सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार ने अपने तीन दिवसीय छतरपुर जिले के दौरे के तहत शुक्रवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में जनचौपालों का आयोजन कर जनता की समस्याएं सुनीं

khabarsamayper

सीसीआई ने अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड द्वारा द इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी दी

khabarsamayper

📍मध्यप्रदेश: 5वीं की छात्राओं ने अफसरों के सामने किए ‘नमाज के स्टेप्स’, टीचर सस्पेंड 😳

khabarsamayper

Leave a Comment