Breaking Newsविविध

गढ़ी मलहरा पुलिस ने अवैध हथियार के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, पूर्व में चार गंभीर अपराधों में लिप्त

थाना गढ़ी मलहरा पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम गौर तिराहा से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 315 बोर का अवैध देशी कट्टा बरामद किया है। आरोपी की पहचान राममिलन मिश्रा पिता भगवान चरण मिश्रा निवासी ग्राम गौर, गढ़ी मलहरा के रूप में हुई है।

पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम गौर तिराहा पर एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार के साथ मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम यात्री प्रतीक्षालय पहुंची और घेराबंदी कर संदेही को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से अवैध हथियार बरामद किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि राममिलन मिश्रा पहले से बलवा, शासकीय कार्य में बाधा, अवैध हथियार रखना, एससी-एसटी एक्ट और मारपीट जैसे चार गंभीर मामलों में लिप्त है। आरोपी के विरुद्ध आयुध अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। बाद में आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

छतरपुर पुलिस द्वारा जिले में अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अब तक 375 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हाल ही में अवैध हथियार निर्माण फैक्टरियों पर भी छापेमारी की गई है। पुलिस हथियारों के स्रोतों की जानकारी जुटाकर अपराधियों की धरपकड़ में निरंतर लगी हुई है।

इस कार्रवाई में एसडीओपी नौगांव श्री अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रीता सिंह, प्रधान आरक्षक हजरत अली, प्रधान आरक्षक रामलाल सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Related posts

छतरपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ सफल—1 जनवरी 2025 से अब तक 465 से अधिक गुमशुदा बच्चों की सुरक्षित दस्तयाबी

khabarsamayper

दिल्ली मेट्रो ट्रैक पर युवक का पेशाब करने का वीडियो वायरल

khabarsamayper

बिजावर जनपद पंचायत की कार्य शैली पर सवालिया निशान एई और उपयंत्रियों पर लग रहे गंभीर आरोप बगैर कार्य किए राशि आहरित कर लेने की शिकायतें

khabarsamayper

Leave a Comment