Breaking News

गर्भवती महिलाओं को पोषण थाली एवं आयरन कैल्शियम दवाओं की जानकारी दी गई

कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जिले में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह की थीम एवं गतिविधियों को जिला, परियोजना, सेक्टर स्तर एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित किया जा रहा है। 8 अप्रैल से शुरू होकर 22 अप्रैल 2025 तक चलने वाले इस पखवाड़े में जीवन के प्रथम 1 हजार दिवस पर केंद्रित गतिविधियां, पोषण ट्रेकर में लाभार्थी मॉड्यूल को लोकप्रिय बनाना, समुदाय आधारित पोषण प्रबंधन मॉड्यूल के माध्यम से कुपोषण का प्रबंधन एवं बच्चों में मोटापे को दूर करने के लिए स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने पर बल देने के संबंध में पोषण आधारित विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियां की जा रही है।

इसी क्रम में पोषण अभियान अंतर्गत राजनगर परियोजना के आंगनबाड़ी केन्द्रों में 8 अप्रैल को प्रथम हजार दिवस में पोषण का महत्व के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को पोषण थाली, आयरन एवं कैल्शियम की दवाओं के सेवन, साप्ताहिक टेकहोम राशन का वितरण, वजन एवं ऊंचाई मापन और 9 अप्रैल को पोषण ट्रेकर में लाभार्थी मॉड्यूल का लोकप्रिय बनाना के अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्रों पर सायकल रैली, पोषण ट्रेकर में हितग्राही मॉडल पर समूह चर्चा, हितग्राही मॉड्यूल के उपयोग से एवं करने में हितग्राही को सहयोग, लाभार्थी का पंजीयन एवं आधार सत्यापन कार्य और 11 अप्रैल को सी-मेम मॉडयूल के माध्यम से कुपोषण का प्रबंधन एवं पोषण ट्रेकर में लाभार्थी मॉड्यूल का लोकप्रिय बनाने के अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बच्चों के पोषण स्तर की नियमित निगरानी, परिवार को जागरूक करना, चिंहित कुपोषित बच्चों की सी-मेम कार्यक्रम में पंजीयन एवं पोषण प्रबंधन आदि कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया गया। पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत परियोजना अधिकारी सुश्री रजनी शुक्ला, पर्यवेक्षक श्रीमती सुल्ताना खातून, श्रीमती नम्रता तिवारी, श्रीमती शकुन्तला जैन, श्रीमती संगीता पटेल, श्री चंद्रभान सेन (ब्लाक समन्वयक) के द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रमों का क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जा रहा है।

Related posts

जिले में शुरू हुआ ‘आदि कर्मयोगी अभियान’: 66 जनजातीय बाहुल्य ग्रामों के कैडर को प्रशिक्षण

khabarsamayper

M PLUS CINE is ready to go on the floor for a shoot with their two new songs with Gautam Gulati, Akshita Mudgal & Karanvir Bohra.

Admin

दीपावली पर छतरपुर एसपी ने दिया सुरक्षा का संदेश — पुलिस कर्मियों को वितरित किए हेलमेट

khabarsamayper

Leave a Comment