Breaking News

गांव के दबंग ने दलित युवक पर किया जानलेवा हमला* *बोलेरो कार से कुचलने का भी किया प्रयास*

गांव के दबंग ने दलित युवक पर किया जानलेवा हमला*
*बोलेरो कार से कुचलने का भी किया प्रयास*
*छतरपुर* जमीनी विवाद को लेकर दबंगो ने एक दलित पर जानलेवा हमला कर बोलेरो से कुचलने का प्रयास किया. दलित परिवार के लोगों ने गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में कराया भर्ती छतरपुर जिले से ग्राम चौका के पास छतरपुर सागर रोड पर दबंगों की दबंगई देखने को मिली पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया की बीती शाम गांव के दबंगों ने उसकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया दलित परिवार द्वारा इसका विरोध किए जाने पर उनके परिवार के एक सदस्य राजू अहिवार पिता सरमन अहिरवार उम्र 40 वर्ष के साथ बोलेरो कार से टक्कर मारी गईं ज़ब युवक जमीन पर गिर गया तब दबंग धर्म सिंह ठाकुर ने धारदार हथियार से बेरहमी पीटा युवक को पीठ, दोनों हाथ की कलाई व सिर मे चोट आईं बोलेरो कार चढ़ाकर उन्हें कुचलने का प्रयास भी किया जिसकी रिपोर्ट मातगुंवा थाने मे दर्ज कराई गईं पुलिस ने विभिन्न धाराओ मे किया मामला दर्ज आरोपी की तलाश जारी फिलहहाल परिजनों ने घायल युवक को अस्पताल मे भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है

Related posts

विधानसभा क्षेत्र चंदला के रामपुर घाट पर एसएसटी टीम ने चैकिंग में 3 लाख कैश पकड़े जिलेभर में 54 एसएसटी टीमें हैं एक्टिव

khabarsamayper

सुरक्षित मातृत्व के लिए पहल, छतरपुर में स्वास्थ्यकर्मियों को PPH प्रबंधन का प्रशिक्षण

khabarsamayper

भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय ने नेशनल वन हेल्थ मिशन के अंतर्गत बहुपक्षीय संगठनों के साथ संभावित सहयोग की संभावनाओं का पता लगाने के लिए विचार-विमर्श सत्र आयोजित किया

khabarsamayper

Leave a Comment