Breaking Newsअन्य

ग्राम भैंसखार में भटकी बच्ची को पुलिस ने खोजकर सुरक्षित सौंपा

छतरपुर जिले के थाना किशनगढ़ क्षेत्र में डायल 112 पुलिस टीम ने मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए एक 3 वर्षीय भटकी बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाया।

राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल से ग्राम भैंसखार में बच्ची के भटकने की सूचना मिलते ही डायल 112 टीम तत्काल मौके पर पहुंची। बच्ची अपनी कम उम्र के कारण कोई जानकारी नहीं दे पा रही थी, जिसे पुलिस ने सुरक्षित संरक्षण में लेकर आसपास के क्षेत्र में खोजबीन शुरू की।

स्थानीय लोगों के सहयोग से बच्ची के माता-पिता की पहचान हुई, जो अपनी बच्ची को तलाश रहे थे। पुष्टि के बाद बच्ची को सुरक्षित रूप से परिजनों को सौंप दिया गया

परिजन ग्राम कर्री के निवासी हैं और थाना किशनगढ़ क्षेत्र के बूढ़ा पुरवा में खेती का कार्य कर रहे थे। बच्ची के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

Related posts

दुज्जुहा पर्व के दृष्टिगत शांति समिति की बैठक सम्पन्न शांति और सौहार्द से मनाने की अपील

khabarsamayper

भव्यता और समयबद्धता के साथ पूरे हों श्रीराम पथ गमन, परिक्रमा पथ और श्रीराम राजा लोक के कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

जनजातीय गौरव भीमा नायक ने भीलों के स्वतंत्रता प्रिय स्वाभिमान को बनाए रखा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

Leave a Comment