Breaking News

दुज्जुहा पर्व के दृष्टिगत शांति समिति की बैठक सम्पन्न शांति और सौहार्द से मनाने की अपील

दुज्जुहा पर्व के दृष्टिगत शांति समिति की बैठक सम्पन्न
शांति और सौहार्द से मनाने की अपील
सोशल मीडिया पर साइबर सेल की नजर
—-
जिला मजिस्ट्रेट श्री संदीप जी.आर. के निर्देशन में 17 जून को ईदुज्जुहा पर्व के दृष्टिगत गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक अपर कलेक्टर मिलिंद नागदेवे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में एएसपी श्री विक्रम सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री जी.एस. पटेल, एसडीएम श्री अखिल राठौर सहित समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।
एडीएम श्री नागदेवे ने ईदगाह एवं मस्जिदों में बिजली, पेयजल और बेहतर स्वच्छता व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान सदस्यों से सुझाव भी लिए गए।
• समस्या होने पर पुलिस को करें सूचित
एएसपी छतरपुर ने सभी से अपील करते हुए कहा कि कार्यक्रम में कानून व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल उपस्थित रहेगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर साइबर सेल द्वारा नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट न डालें। शांति और सौहार्द से पर्व को मनाएं। किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। नियमों का उल्लंघन कर सामाजिक दुर्व्यवहार करने पर संबंधित पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

Related posts

शेडनेट हाउस बना वरदान: छतरपुर के किसान ने फूलों की खेती से कमाया बंपर मुनाफा

khabarsamayper

मंडी परिसर में मूलभूत सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था करें।

khabarsamayper

इंदौर में 1450 बिस्तरीय अत्याधुनिक अस्पताल का भूमि पूजन, मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले– स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक विस्तार

khabarsamayper

Leave a Comment