Breaking News

ग्वालियर के विकास में एक और ऐतिहासिक कदम ।

बहोड़ापुर से आनंद नगर होते हुए सागरताल चौराहे तक सीवर की मैन ट्रैक लाइन 5 करोड़ 23 लाख रुपए में बनाई जाएगी। ग्वालियर के विकास में एक और ऐतिहासिक कदम । इस महत्वपूर्ण परियोजना से क्षेत्र के नागरिकों को स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं में बड़ा लाभ मिलेगा। उक्ताशय के विचार ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आनंद नगर में सीवर लाइन मैन ट्रैक लाइन के भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त किए।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि आनंद नगर को काफी समय से पहले जीडीए ने बसाया था, तब सीवर लाइन डाली गई थी। आज क्षेत्र में सीवर की समस्या काफी बढ़ गई है, इसके निराकरण के लिए पूरे आनंद नगर में नई सीवर लाइन डाली जा रही है । साथ ही कहा कि उपनगर ग्वालियर में छोटी-छोटी समस्याओं का निराकरण भी प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। आपने और ईश्वर ने जो सेवा करने का अवसर दिया है, वह में जीवन पर्यंत आपकी सेवा करके निभाऊंगा।

उन्होंने कहा कि ग्वालियर की तस्वीर बदलनी है, ग्वालियर को सुंदर व स्वच्छ शहर बनाना है, इसके लिए सभी शहारवासी मिलकर कार्य करें, घरों से निकलने वाले कचरे को सिर्फ कचरा वाहन में ही डालें, इधर-उधर ना डालें। शहर में प्रदूषण कम हो इसके लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण भी हमें करना है।इस अवसर पर श्री चिंटू परमार, श्री रामनिवास तोमर, श्री राजकुमार परमार, श्री जगत सिंह कौरव, श्रीमती हेमलता बुदौलिया, श्री प्रयाग तोमर, श्री चंदन राय, श्री गौरी शंकर धाकड़, श्री शैली शर्मा, श्री जीतू राजपूत, श्री कैलाश तोमर सहित बड़ी संख्य में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई किशोर हत्या मामले के फरार आरोपी को राजनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

khabarsamayper

कलेक्टर के निर्देशन में कृषकों की ई-केवायसी के लिए जिले जिलेभर में कैम्प का आयोजन

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए दुग्ध उत्पादन में सहकारिता बढ़ाएं।

khabarsamayper

Leave a Comment