Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई किशोर हत्या मामले के फरार आरोपी को राजनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

छतरपुर जिले की राजनगर पुलिस ने ग्राम खजवा में किशोर की हत्या के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सितंबर माह में ग्राम खजवा में हुई इस घटना में आरोपियों ने एक किशोर की मारपीट कर हत्या कर दी थी। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का मामला दर्ज किया था।

इससे पहले मुख्य आरोपी महेश पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि दूसरा आरोपी फरार था।
पुलिस ने अब फरार आरोपी रामकुमार पटेल पिता बूंदी उर्फ गोविंदी पटेल निवासी ग्राम खजवा थाना राजनगर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, मामले की विवेचना अभी जारी है।

Related posts

छतरपुर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई – पनौठा रोड से अवैध देशी कट्टा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

khabarsamayper

गुलगंज थाना पुलिस ने मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले सातों आरोपियों को किया गिरफ्तार*

khabarsamayper

तीन सामुदायिक भवनों का विधायक ने किया भूमिपूजन 5-5 लाख की विधायक निधि से होगा निर्माण —

khabarsamayper

Leave a Comment