अन्य

16 मई को इंदौर में टेक्सटाइल एक्सपो का आयोजन

प्रदेश में मानव निर्मित फाइबर, होम टेक्सटाइल और तकनीकी टेक्सटाइल के निर्यात की संभावनाओं को तलाशने और उन्हें बढ़ावा देने के उद्देश्य से 16 मई को इंदौर में टेक्सटाइल एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 5 बजे सेमिनार का शुभारंभ करेंगे। राज्य सरकार और मैन मेड एंड टेक्नीकल टेक्सटाइल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन कॉउंसिल (MATEXIL) के संयुक्त तत्वावधान में होटल मैरियट में सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य सरकार की टेक्सटाइल नीति, रणनीतियों और निर्यात को प्रोत्साहन देने वाले किये गये प्रयासों पर विशेष संबोधन देंगे।

प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह राज्य की टेक्सटाइल नीति और नई पहलों पर प्रस्तुति देंगे। साथ ही भारत टेक्स 2026 के संबंध में जानकारी दी जायेगी। टेक्सटाइल पार्क की संभावनाओं, निर्यात में वृद्धि की रणनीतियों और क्षेत्रीय निवेश के अवसरों पर विशेषज्ञों द्वारा विचार रखे जायेंगे।

Related posts

शर्मा जी अय्याश हैं, कुछ भी कर सकते हैं– मलखान सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष

khabarsamayper

कलेक्टर की विशेष पहल: युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर 12 फरवरी को आईटीआई में रोजगार मेला, 50 युवाओं को मिलेगा जॉब ऑफर

khabarsamayper

मुंबई में कारोबारी का अपहरण, पुराने सोने के विवाद में महिला और गैंग की खौफनाक साजिश

khabarsamayper

Leave a Comment