Breaking News

ग्वालियर-चंबल संभाग ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजना की समीक्षा कर योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती रश्मि अरुण शमी एवं आयुक्त महिला बाल विकास श्रीमती सूफिया फारूकी वली ने ग्वालियर-चंबल संभाग ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजना की समीक्षा कर योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बाल भवन के सभागार में आयोजित बैठक में प्रमुख सचिव श्रीमती रश्मि अरुण शमी ने कहा है कि भारत सरकार के पोषण ट्रेक्टर एप्लीकेशन पर सभी गतिविधियों और हितग्राहियों को दर्ज किया जाना है। इस कार्य को विभागीय अधिकारी प्राथमिकता से करें। इसके साथ ही प्रतिदिन आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने की प्रविष्टि पोषण ट्रेक्टर पर कम पाई गई है, जिस पर अधिकारी एवं समस्त पर्यवेक्षक निरंतर मॉनीटरिंग करें। उन्होंने कहा कि जनसंख्या के मान से लक्षित हितकारी की तुलना में हितग्राहियों का पंजीयन विशेषकर गर्भवती और धात्री माताओं का पंजीयन ग्वालियर-चंबल संभाग में कम है। बच्चों की संख्या भी शतप्रतिशत पोषण ट्रेक्टर पर दर्ज कराया जाना है। पोषण ट्रेक्टर एवं एप पर हितग्राहियों के चेहरे की पहचान के लिये टेक होम राशन आगामी एक अप्रैल से देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिये सभी हितग्राहियों का चेहरा पोर्टल पर दर्ज कराया जाए।

प्रमुख सचिव श्रीमती शमी ने यह भी कहा कि हितग्राहियों को पका हुआ भोजन प्रदान करने की स्थिति में भी कमी पाई गई है। इस संबंध में भी प्रविष्टि दर्ज कराने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि दोनों संभाग में आयु के अनुसार लगभग एक चौथाई बच्चे कम वजन के हैं। इसके लिये विभागीय अधिकारी निरंतर निगरानी कर आवश्यक कार्रवाई करें। आवश्यकता हो तो पोषण पुनर्वास केन्द्र में बच्चों को भर्ती कराकर उनका समुचित उपचार कराया जाए।

बैठक में ग्वालियर-चंबल संभाग के जिला कलेक्टर, उनके प्रतिनिधि, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास श्रीमती सीमा शर्मा, संयुक्त संचालक चंबल श्री डी के सिद्धार्थ एवं ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी महिला एवं बाल विकास अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा: डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने खेत में किया निरीक्षण, रसायन मुक्त कृषि पर जोर

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 30 अगस्त को छतरपुर प्रवास पर

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुंदेलखंड को फीनिक्स के पक्षी की तरह राख से निकलकर जीवित होने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यहां के वीर योद्धाओं को उनकी वीरता और अद्वितीय पराक्रम के लिये सदैव याद किया जायेगा। बुंदेलखंड के गौरवशाली व्यक्तित्व जैसे आल्हा उदल, महाराजा छत्रसाल जैसे लोगों से बुंदेलखंड गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खजुराहो के महाराजा छत्रसाल कन्वेंसन सेंटर में बागेश्वर धाम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संभावित आगमन के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा में यह बाते कहीं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम पूर्ण गरिमामय होना चाहिए इसमें किसी भी प्रकार की कोई कोर कसर नहीं रखी जायें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यहां पर पहली नदी जोड़ो परियोजना, पहला अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा एवं पहला फाइव स्टार होटल इसी बुंदेलखंड की धरती पर स्थापित हुआ। प्रधानमंत्री श्री मोदी स्वयं कैंसर हॉस्पिटल के भूमि पूजन हेतु पधार रहे हैं। यह एक ऐतिहासिक पल होगा। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यह पहला मौका होगा जहां मंदिर में अस्पताल होगा। उन्होंने सभी का धन्यवाद दिया। सांसद श्री शर्मा ने कहा कि बुंदेलखंड हरा भरा और समृद्ध शाली बनें। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के त्वरित गवर्नेंस की प्रशंसा करते हुए कहा कि बुन्देलखण्ड पर तो राजनैतिक पर्यटन तो बहुत लोगों ने किया। बुंदेलखंड की तस्वीर बदलने की परिसंवाद करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव आगे आए और उनका सहयोग रहा। इससे आज के समय में यह परिसंवाद बुंदेलखंड के लिए प्रसंगिग है। इससे बुंदेलखंड की तस्वीर बदलेगी। इस अवसर पर सांसद खजुराहो वी.डी. शर्मा, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार सहित विधायक छतरपुर श्रीमती ललिता यादव, बिजावर विधायक राजेश शुक्ला, राजनगर विधायक श्री अरविंद पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या अग्निहोत्री, पूर्व विधायक श्री उमेश शुक्ला, पूर्व विधायक श्री प्रद्युम्न सिंह लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जिले की जल सहेलियों ने की भेंट जिले की जल सहेलियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट करते हुए उनके द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री द्वारा उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम स्थल का किया भ्रमण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर श्री शास्त्री, लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का मौका मुआयना किया। उन्होंने निर्देश दिये कि समय-सीमा में बेहतर तैयारियां सुनिश्चित की जायें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाजी मंदिर में पीठाधीश्वर श्री शास्त्री के साथ पूजा अर्चना की।

khabarsamayper

Leave a Comment