Breaking Newsअन्य

ग्वालियर में ऑटो चालक से लूट करने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

ग्वालियर।
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में ऑटो चालक चंद्रशेखर यादव से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को इलाके में घुमाकर जुलूस निकाला, जिससे आम लोगों में सुरक्षा का संदेश और बदमाशों में डर पैदा किया जा सके।

जानकारी के अनुसार 1 जनवरी की रात सागरताल मस्जिद के पास चार बदमाशों ने चाकू की नोक पर ऑटो चालक चंद्रशेखर यादव से 2800 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन लूट लिया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बदमाशों से लूटा गया नकद, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया महाकाल महालोक का भ्रमण

khabarsamayper

14 साल पुराना लूट का वारंटी गिरफ्तार! ₹7 हजार का था इनाम, न्याय पथ अभियान में नौगांव पुलिस की कार्रवाई

khabarsamayper

ग्वालियर स्मार्ट सिटी की बोर्ड बैठक कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की अध्यक्षता में संचालित परियोजनाओं और नगर निगम के डिपोजिट वर्क के संबंध में विस्तार से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।

khabarsamayper

Leave a Comment