Breaking Newsअन्य

ग्वालियर में फ्लैट की फर्जी रजिस्ट्री कर ₹45.50 लाख का लोन लेने का आरोप

ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र के साकेत नगर में फ्लैट की कथित फर्जी रजिस्ट्री तैयार कर बैंक में गिरवी रखकर लोन लेने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच के बाद 8 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत के मुताबिक, वास्तविक मालिक पूर्णिमा गुप्ता ने फ्लैट वर्ष 2019 में खरीदा था और 2022 में नगर निगम में नामांतरण भी कराया था। आरोप है कि इससे पहले ही इसी फ्लैट की दूसरी रजिस्ट्री तैयार कर पंजाब एंड सिंध बैंक से करीब ₹22.50 लाख का लोन लिया गया। नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।

Related posts

दीपावली पर छतरपुर एसपी ने दिया सुरक्षा का संदेश — पुलिस कर्मियों को वितरित किए हेलमेट

khabarsamayper

मध्यप्रदेश वन संपदा की दृष्टि से समृद्ध राज्य : राज्यपाल श्री पटेल

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस की कार्रवाई: 315 बोर देशी कट्टा व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार, पहले भी मारपीट के मामलों में था लिप्त

khabarsamayper

Leave a Comment