Breaking News

ग्वालियर में 22 मार्च से 29 मार्च तक वृहद पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है

स्कूली छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की सुविधा के लिये कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की पहल पर ग्वालियर में 22 मार्च से 29 मार्च तक वृहद पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में आयोजित होगा। मेले में विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को सस्ती दर पर स्कूली पुस्तकें, कॉपियाँ एवं स्कूल में उपयोग होने वाली अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जायेगी।

जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक कुमार ने ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में 22 मार्च से आयोजित किए जाने वाले पुस्तक मेले की तैयारियों का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर विभागीय अधिकारी एवं पुस्तक प्रकाशक एवं विक्रेता भी उपस्थित थे।

पुस्तक मेले के पंजीयन के लिये 17 मार्च तक तिथि निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि तक जिनका पंजीयन होगा उन्हें दुकानों का आवंटन कर दिया जायेगा। उन्होंने पुस्तक मेले की व्यवस्थाओं के संबंध में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, फूड जोन आदि की व्यवस्थायें संबंधित अधिकारियों को समय रहते करने के निर्देश दिए हैं। पुस्तक मेला दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित किया जायेगा। पुस्तक मेले का अधिक से अधिक विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को लाभ मिले, इसके लिये व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाए।

Related posts

अलीपुरा थाना पुलिस ने जुए के फड़ पर मारा छापा – 6 जुआरी गिरफ्तार, ₹10,800 नगद बरामद

khabarsamayper

ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की बस्तियों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है।

khabarsamayper

मतदान दलों की सामग्री पैकिंग में 2 महीने से जुटे हैं कर्मचारी जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर प्लास्टिक के स्थान पर वैकल्पिक सामग्री से हो रही पैकिंग कार्य की हुई सराहना

khabarsamayper

Leave a Comment