Breaking News

ग्वालियर : राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 17 फरवरी को ग्वालियर जिले के प्रवास पर रहेंगे।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 17 फरवरी को ग्वालियर जिले के प्रवास पर रहेंगे। राज्यपाल श्री पटेल इस दिन जिले के ग्राम छीमक व चैत के भ्रमण पर जायेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री पटेल 17 फरवरी को व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार से प्रात: 10 बजे सड़क मार्ग द्वारा डबरा तहसील के ग्राम छीमक के लिये रवाना होंगे और वहाँ पहुँचकर मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना (चीफ मिनिस्टर डेयरी एनीमल स्कीम) के तहत हितग्राहियों को भैंस एवं पशु आहार वितरित करेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग द्वारा लगभग 12.45 बजे घाटीगाँव विकासखंड के ग्राम चैत पहुँचेंगे। राज्यपाल श्री पटेल ग्राम चैत में पीएम जनमन आवासों का अवलोकन करेंगे। साथ ही हितग्राहियों से संवाद करेंगे। इसके बाद एक हितग्राही के घर पर दोपहर का भोजन भी करेंगे। राज्यपाल श्री पटेल इन कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद सड़क मार्ग द्वारा दोपहर लगभग 2.35 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पहुँचकर हैलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

Related posts

“सबकी सेवा का माध्यम है अन्नकूट महोत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उज्जैन शनि लोक निर्माण को 140 करोड़ मंज़ूर”

khabarsamayper

भाजपा पर्यावरण मंत्री दिलीप अहिरवार जी बमीठा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र अवस्थी सत्येंद्र शर्मा सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र अहिरवार का कर्री कार्यक्रम मैं आगमन के दौरान रवि भैया (कुशवाहा भवन) पर हुआ आगमन जिसमें रवि भैया टीम ने किया जोरदार स्वागत वंदन अभिनंदन

khabarsamayper

लवकुश नगर पुलिस ने अवैध पटाखा विक्रेता को किया गिरफ्तार

khabarsamayper

Leave a Comment