Breaking News

ग्वालियर 8 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन नेशनल लोक अदालत को लेकर प्रधान जिला न्यायाधीश ने ली न्यायाधीशों की बैठक

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 8 मार्च को संपूर्ण भारत के साथ ग्वालियर जिले में भी इस साल की प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन होगा। नेशनल लोक अदालत के आयोजन को लेकर प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर श्री पी सी गुप्ता ने जिला मुख्यालय के न्यायाधीशों की बैठक ली। इस बैठक में तहसील न्यायालय के न्यायाधीशगण वर्चुअल रूप से शामिल हुए।

प्रधान न्यायाधीश श्री गुप्ता ने इस अवसर पर न्यायाधीशगणों को व्यक्तिगत रूचि लेकर नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण कराने के निर्देश दिए। नेशनल लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के लंबित एवं पूर्व वाद प्रकरणों का निराकरण किया जाना है।

बैठक में विशेष न्यायाधीश श्री प्रमोद कुमार सिंह, जिला न्यायाधीश एवं नेशनल लोक अदालत समन्वयक श्री ए पी एस चौहान सहित समस्त न्यायाधीश उपस्थित रहे।

नेशनल लोक अदालत के संबंध में बैंक, विद्युत, बीएसएनएल, नगर निगम, बीमा कंपनियों के अधिकारियों व अधिवक्ताओं के साथ भी निरंतर प्रिसिटिंग बैठक की जा रही हैं। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दीपक शर्मा ने पक्षकारों से अपील की है कि वे अपने मामले अधिक से अधिक संख्या में नेशनल लोक अदालत के समक्ष प्रस्तुत करवाकर नेशनल लोक अदालत के लिए प्रावधनित छूट का लाभ प्राप्त करें।

Related posts

PVTG समुदायों के घरों में पहुंचेगी बिजली — भारिया, बैगा और सहरिया परिवारों के विद्युतीकरण के लिए 78.94 करोड़ की स्वीकृति

khabarsamayper

फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में निकली बंपर वैकेंसी —

khabarsamayper

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम, गंगवाहा में 25 मुर्गी पालन इकाइयों का भूमि पूजन

khabarsamayper

Leave a Comment