अन्य

चुनाव मतदाताओं और मतदान दलों के लिए पर्व की तरह है : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चुनाव ड्यूटी अधिकारी कर्मचारी के लिए अविस्मरणीय पल होता है

चुनाव मतदाताओं और मतदान दलों के लिए पर्व की तरह है : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी
चुनाव ड्यूटी अधिकारी कर्मचारी के लिए अविस्मरणीय पल होता है
मतदान दलों को ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट के परिचालन का दिया गया प्रशिक्षण
प्रशिक्षण के बाद किया प्रैक्टिकली अनुभव
मास्टर ट्रेनरों ने शंकाओं का किया समाधान
प्रशिक्षण के उपरांत होता है टेस्ट ताकि पोलिंग पार्टी रहे फुल ट्रेंड
———
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप जी.आर. ने बुधवार को छतरपुर शहर के शासकीय विद्यालय क्रमांक 1 में चले रहे मतदान दलों के प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जी.आर. ने विधानसभावार प्रशिक्षण दल
पीओ और पी1 को मोटिवेट करते हुए कहा कि मतदाताओं और मतदानदलों के चुनाव पर्व की तरह है। चुनाव ड्यूटी अधिकारी कर्मचारियों के लिए अविस्मरणीय पल होता है। पोलिंग पार्टियां पूरी गहनता से सीखें और शंका होने पर प्रश्न करें ताकि मास्टर ट्रेनरों द्वारा त्वरित समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा प्रशिक्षण से चुनाव प्रक्रिया आसान हो जाएगी और सभी मतदान दल के सदस्य ट्रेंड रहेंगे। मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण के उपरांत सभी 6 विधानसभाओं के दलों को ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट का प्रैक्टिकली अनुभव भी कराया गया। प्रशिक्षण के बाद किसने क्या और कितना सीखा इस आशय के लिए टेस्ट लिया जाता है। टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन नही होने पर संबंधित को रिट्रेंड किया जाता है।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर इंदौर को मिला प्रदेश का पहला अत्याधुनिक गीता भवन — सभी नगरीय निकायों में बनेगा गीता भवन: मुख्यमंत्री

khabarsamayper

कैबिनेट बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले, आम जनता को मिलेगा सीधा लाभ

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस ने वाहन चालकों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन, 800 से अधिक चालकों का परीक्षण

khabarsamayper

Leave a Comment