अन्य

छतरपुर पुलिस ने वाहन चालकों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन, 800 से अधिक चालकों का परीक्षण

छतरपुर पुलिस ने वाहन चालकों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन, 800 से अधिक चालकों का परीक्षण


सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आंखों की स्वस्थ दृष्टि अत्यंत महत्वपूर्ण है। खराब दृष्टि सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख जोखिम कारकों में से एक मानी जाती है। दृष्टि दोष या धुंधली दृष्टि ड्राइवरों के लिए सामान्य समस्या है, जिससे सड़क पर संकेत, वाहन और अन्य महत्वपूर्ण दृश्य सही तरीके से दिखाई नहीं देते।

पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन के निर्देशानुसार यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। बस स्टैंड परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक स्वयं उपस्थित रहे और वाहन चालकों को आंखों की देखभाल और सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व के बारे में समझाया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें, अनावश्यक तरीके से वाहन न रोकें, और अत्यधिक हॉर्न या ध्यान भटकाने वाले यंत्रों का उपयोग न करें। उन्होंने सभी से यातायात नियमों का पालन करने और नियंत्रित गति से वाहन चलाने का आग्रह किया।

शिविर में लगभग 800 वाहन चालकों ने पंजीकरण कराया। क्रमवार तरीके से उनकी निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया, साथ ही परामर्श, चश्मा और दवा भी निःशुल्क प्रदान की गई।

इस कार्यक्रम में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. कपिल खुराना और नेत्र परीक्षण चिकित्सीय टीम, यातायात प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी, एवं बस, ऑटो, ई-रिक्शा, चार पहिया और दो पहिया वाहन चालक उपस्थित रहे।

शिविर का उद्देश्य जिले में सड़क सुरक्षा बढ़ाना और वाहन चालकों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार ड्राइविंग के लिए प्रेरित करना है।

Related posts

छतरपुर में मातृ-शिशु स्वास्थ्य के लिए बड़ा कदम — 33 आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सख्त कार्यवाही: हरदा छात्रावास प्रकरण में एडिशनल एसपी, एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए

khabarsamayper

मध्यप्रदेश का ‘नूरजहाँ’ आम बना दुनिया में खास, 5 किलो तक होता है वजन

khabarsamayper

Leave a Comment