Breaking Newsअन्य

छतरपुर कलेक्टर ने जुआ खेलते पकड़े गए सरकारी अफसरों को थमाया नोटिस — 3 दिन में जवाब तलब

छतरपुर में जुआ खेलते पकड़े जाने पर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बड़ी कार्रवाई की है।
उन्होंने उपयंत्री ओ.पी. दुबे (जल संसाधन विभाग, प्रतिनियुक्ति पीएचई) और शिक्षक कैलाश मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिनों में जवाब मांगा है।

22 अक्टूबर 2025 की रात थाना सिविल लाइन पुलिस ने छापेमारी में 24 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा, जिसमें दोनों सरकारी कर्मचारी भी शामिल पाए गए।
पुलिस ने इनके खिलाफ जुआ अधिनियम 1867 की धारा 13 और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत प्रकरण दर्ज किया।

कलेक्टर ने कहा कि इनका कृत्य शासन की छवि को धूमिल करता है और यह मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के तहत गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है।
निर्धारित अवधि में संतोषजनक उत्तर न देने पर एकतरफा अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

छतरपुर पुलिस का विशेष अभियान जारी, हूटर-वीआईपी स्टिकर और ब्लैक फिल्म वाले 200 वाहनों पर कार्रवाई

khabarsamayper

हिन्दू उत्सव समिति ने पशुओ के लिए रखवाई टंकी* *कोतवाली टी आईं अरविंद कुजूर ने पक्षियों के लिए टांगे सकोरे*

khabarsamayper

अपराधियों पर सख्ती: छतरपुर पुलिस ने गुंडा-बदमाशों को थानों में बुलाकर दी सख्त चेतावनी

khabarsamayper

Leave a Comment