Breaking Newsअन्य

छतरपुर के सरवई में डायल 112 की तत्परता: दरवाजा तोड़कर टाली आत्महत्या की आशंका

छतरपुर जिले के थाना सरवई क्षेत्र में डायल 112 पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक संभावित आत्महत्या की घटना को टाल दिया गया।

जानकारी के अनुसार, कस्बा सरवई के एक घर में पारिवारिक विवाद के बाद एक बुजुर्ग ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और आत्महत्या की धमकी देने लगे। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दरवाजा तुड़वाकर बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उनकी काउंसलिंग की गई और परिवार के अन्य सदस्यों को समझाइश दी गई, जिससे स्थिति सामान्य हो गई।

Related posts

जालौर में क्रिकेट मैच में बदमाशों का हमला, लोग दहशत में

khabarsamayper

मुँह पर कालिख पोतकर तीन किलोमीटर तक निकाला जुलूस

khabarsamayper

कलेक्टर के निर्देशन में अवैध मदिरा परिवहन पर हुई कार्यवाही

khabarsamayper

Leave a Comment