अन्य

छतरपुर जिले के ग्राम खोंप के चन्देल कालीन तालाब के गहरीकरण होने और उसमें निकलने वाली गाद का स्वसहायता समूह की महिलाओं ने वृक्षारोपण में किया

छतरपुर जिले के ग्राम खोंप के चन्देल कालीन तालाब के गहरीकरण होने और उसमें निकलने वाली गाद का स्वसहायता समूह की महिलाओं ने वृक्षारोपण में किया इस कार्य की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी मन की बात कार्यक्रम में सराहना की। छतरपुर जनपद के ग्राम खोंप में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण से मुक्त कराई जमीन पर शासन की तीन योजनाओं के अंतर्गत वृक्षारोपण कर देश में जनजागरण के तौर पर मिसाल पेश की है। इसमें नीति आयोग अंतर्गत तालाब का गहरीकरण कराया गया और गाद निकाली गई। मनरेगा से वृक्षारोपण कराया गया और अटल भू जल योजना अंतर्गत ड्रिप पद्धति से सिंचाई की व्यवस्था की गई। यह कार्य को प्रशासनिक अधिकारी, सरपंच, स्वसहायता समूह के संयुक्त प्रयास से सम्पन्न हो सका। ग्राम की 10 सदस्यीय हरि बगिया स्वसहायता समूह की महिलाओं और आसपास के क्षेत्र को अभूतपूर्व लाभ हुआ है। विधायक छतरपुर श्रीमती ललिता यादव एवं कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल ने ग्राम खोंप में पहुंचकर सम्मानित कर बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Related posts

2026 होगा ‘कृषि एवं किसान वर्ष’: सहकारी समितियों को मजबूत बनाने पर CM मोहन यादव का जोर

khabarsamayper

बाड़मेर में दर्दनाक हादसा: भाई को बचाने टंकी में कूदी बहन, दोनों की डूबकर मौत

khabarsamayper

भोपाल: बैरसिया में दो SUV की भीषण टक्कर, श्योपुर के 4 लोगों की मौत

khabarsamayper

Leave a Comment