Breaking News

छतरपुर जिले में नवीन शिक्षा सत्र प्रारंभ होने पर जिला प्रशासन द्वारा प्रवेशोत्सव अभियान चलाया गया

छतरपुर जिले में नवीन शिक्षा सत्र प्रारंभ होने पर जिला प्रशासन द्वारा प्रवेशोत्सव अभियान चलाया गया अभियान अंतर्गत आज दिनांक 02 अप्रैल को जिला स्तरीय अधिकारी विभिन्न स्कूलों में पहुंचे और अपने अनुभवों को साझा करते हुए छात्रों को प्रोत्साहित किया।
इसी अनुक्रम में म प्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक श्याम गौतम एकीकृत माध्यमिक शाला खोंप पहुंचे और वहां उपस्थित समस्त छात्रों को साफ सफाई, संतुलित भोजन और आगामी वर्षाकाल में वृक्षारोपण के विषय मे प्रेरित किया।
श्री गौतम ने बच्चों को समस्त रंगों पर आधारित फल और सब्जियों को भोजन में शामिल करने और नूडल मोमोज जैसे फास्ट फूड से बचने की सलाह दी।
स्कूल में खेलों पर चर्चा करने पर पाया कि बच्चे कबड्डी, क्रिकेट, फुटबॉल सहित तैराकी और घुड़सवारी का खेल भी खेलते हैं। बच्चों को हर खेल की एक टीम बनाकर खेलने की समझाइस भी दी और यह भी बताया कि तैराकी सीखने के लिये केवल अपने माता पिता भाई बहिन और गुरुओं के संरक्षण में ही सीखें।
बच्चों ने भी गीत कविताएं चुटकुला आदि सुनाए। अंत मे सभी बच्चों को पाठ्य सामग्री का फोल्डर वितरित करके उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Related posts

हॉकी में चमक रहा मध्यप्रदेश, एशिया कप पदक विजेताओं से मिले सीएम मोहन यादव

khabarsamayper

फिरौती के लिए अपहरण कांड का खुलासा, कोतवाली पुलिस ने 4 इनामी आरोपी दबोचे

khabarsamayper

कलेक्टर श्री जैसवाल ने समस्त सीईओ, सीएमओ, बीएमओ, वीसीएम को निर्देशित किया कि 7 दिवस के अन्दर निम्न प्रगति वाली 20 पंचायतों एवं निकायों की लाईन लिस्ट तैयार करें

khabarsamayper

Leave a Comment