Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस का जन संवाद: दुर्गा कॉलोनी में एसपी अगम जैन ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

छतरपुर पुलिस द्वारा जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लगातार भ्रमण और जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा कॉलोनी पहुंचकर नागरिकों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
जन संवाद के दौरान नागरिकों को शीत ऋतु में बढ़ने वाले अपराधों के प्रति सतर्क रहने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की गई। घर से बाहर जाते समय कीमती सामान सुरक्षित रखने, पड़ोसियों और बीट प्रभारी को सूचना देने तथा कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरों के विस्तार पर जोर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्टिंग और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी। साथ ही बच्चों से संवाद कर अभिभावकों से उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु सही मार्गदर्शन देने की अपील की गई। इस दौरान पुलिस हेल्पलाइन नंबर 7049101021 साझा किया गया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी, थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक सतीश सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related posts

सर्वर नहीं चल रहे। दूसरे दिन भी परेशान रही भइया की लाडली बहने।

khabarsamayper

मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर, 25 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि

khabarsamayper

राजनगर में भावांतर योजना के लिए निकली जागरूकता रैली, जनप्रतिनिधि व किसान हुए शामिल

khabarsamayper

Leave a Comment