Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस का सर्दियों में सतर्क मोड: बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, सर्राफा व्यापारियों से जनसंवाद और सुरक्षा गाइडलाइन जारी

संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए छतरपुर पुलिस सर्दियों में अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। जिले के नगरीय और ग्रामीण बाजारों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार निगरानी, पैदल पेट्रोलिंग और जनसंवाद अभियान चलाया जा रहा है। सर्राफा व्यापारियों से दुकानों में लगे सीसीटीवी, कारीगरों एवं कर्मचारियों की जानकारी और चरित्र सत्यापन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए कई जरूरी गाइडलाइन जारी की हैं और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना देने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 या छतरपुर पुलिस हेल्पलाइन 7049101021 पर संपर्क करने को कहा गया है।

Related posts

कलेक्टर ने समिति प्रबंधक देवरा को निलंबित करने के दिए निर्देश

khabarsamayper

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर शुरू होगी पीएमश्री पर्यटन हेली सेवा, भोपाल से उज्जैन तक पहली उड़ान 1 नवम्बर को

khabarsamayper

प्रदेश के 50 प्रतिशत गांवों को दुग्ध नेटवर्क में लाने की रणनीति पर कार्य

khabarsamayper

Leave a Comment