Breaking News

कलेक्टर ने समिति प्रबंधक देवरा को निलंबित करने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने समिति प्रबंधक देवरा को निलंबित करने के दिए निर्देश
जांच में उपार्जन केंद्र पर कृषक पंजी में मिली कमियां
——
कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. के निर्देशन में सेवा सहकारी समिति देवरा तहसील बिजावर में सरसों, चना, मसूर उपार्जन केन्द्र की शिकायत की जांच की गई। जिसमें कृषक पंजी में कई कमियां पाई गई। जांच के आधार पर कलेक्टर श्री जी.आर. ने उक्त समिति प्रबंधक को निलंबित करने के निर्देश दिए है। 22 मई 2024 को शिकायत की जांच एसडीएम बिजावर श्री विजय द्विवेदी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री जी.एस. पटेल द्वारा संयुक्त रूप से की गई। जांच में सेवा सहकारी समिति देवरा तहसील बिजावर के समिति प्रबंधक श्री रामकिशोर पाठक मौके पर उपलब्ध पाए गए। उपार्जन केन्द्र पर कृषक उपार्जन पंजी का अवलोकन किया गया, जिसमें किसानों के हस्ताक्षर, खसरा नम्बर, बोया गया रकवा एवं किसानों से संबंधित अन्य जानकारी पंजी में प्रदर्शित होना नही पाया गया। कृषकों के पहचान संबंधी कोई भी दस्तावेज रिकार्ड में उपलब्ध नही पाए गए। उपार्जन केन्द्र पर लेखा पंजी नियमानुसार संधारित होना नही पाई गई। उपार्जन केन्द्र संचालन में की गई उपरोक्त अनियमितताओं के संबंध में समिति प्रबंधक श्री रामकिशोर पाठक के विरुद्ध उपायुक्त सहकारिता को निलंबन की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

सीएम हैल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजस्थान के जयपुर में घटी एक भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

khabarsamayper

अजयपार धाम की दानपेटी की राशि को लेकर विवाद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

khabarsamayper

Leave a Comment