Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — कार से iPad व मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ₹2 लाख का सामान बरामद

छतरपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने कार से एप्पल आईपैड, मोबाइल फोन और अन्य सामग्री चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब ₹2 लाख मूल्य का माल बरामद किया है।

घटना जिला अस्पताल के पास की है, जहां चिकित्सक साजिद खान की कार से चोरी की वारदात हुई थी। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर भौतिक व तकनीकी साक्ष्य जुटाए, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान हुई।
गिरफ्तार आरोपी हैं —
1️⃣ पवन रैकवार, पिता वंश गोपाल रैकवार, निवासी घोड़ा पुरवा, थाना राजनगर
2️⃣ गणेश रैकवार, पिता मातादीन रैकवार, ग्राम ललपुर, हाल निवासी मरघट पहाड़ी, थाना सिविल लाइन

दोनों से एप्पल कंपनी का iPad, iPod, सैमसंग मोबाइल, इयरबड्स और बैग बरामद किए गए।

आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी, उप निरीक्षक राहुल शुक्ला (शाहगढ़ प्रभारी), साइबर प्रभारी नेहा गुर्जर, प्रधान आरक्षक संदीप सिंह तोमर, आरक्षक हेमंत नरवरिया और साइबर टीम के धर्मराज पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

बड़ामलहरा में युवा संगम रोजगार मेला: 278 युवाओं ने कराया पंजीयन, 242 का प्रारंभिक चयन

khabarsamayper

ग्वालियर में सांसद श्री कुशवाह की मौजूदगी में हुआ लोकार्पण समारोह का आयोजन

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बाबा श्री महाकाल की नगरी उज्जैन, जो सदा से ही धार्मिक और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बिन्दु है,

khabarsamayper

Leave a Comment