अन्य

गोंदिया–जबलपुर रेल लाइन दोहरीकरण को मंजूरी, महाकौशल के विकास को मिलेगी नई गति

गोंदिया–जबलपुर रेल लाइन दोहरीकरण को मंजूरी, महाकौशल के विकास को मिलेगी नई गति

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि केंद्रीय कैबिनेट द्वारा गोंदिया–जबलपुर रेल लाइन दोहरीकरण को मंजूरी मिलना महाकौशल क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश के लिए बड़ी सौगात है। इससे नक्सल समस्या से मुक्त बालाघाट जिले के साथ ही जबलपुर, मंडला और सिवनी में रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी तथा व्यापार, पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्रिमंडल का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवातीर्थ में आयोजित केंद्रीय सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में इस परियोजना को मंजूरी दी गई है। रेल मंत्री श्री वैष्णव ने इसे रामायण सर्किट से लेकर उत्तर से दक्षिण भारत को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण कॉरिडोर बताया है। इस परियोजना से विकास के रूप में सबसे अधिक लाभ बालाघाट जिले को मिलेगा।

केंद्र सरकार ने इस परियोजना के लिए 5236 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। करीब 231 किलोमीटर लंबी गोंदिया–जबलपुर रेल लाइन के दोहरीकरण का कार्य अगले 5 वर्षों में पूरा किया जाएगा। इससे महाराष्ट्र के गोंदिया और मध्यप्रदेश के जबलपुर, मंडला, सिवनी तथा बालाघाट जिलों को सीधा लाभ मिलेगा।

परियोजना के तहत वन्यजीवों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी गई है। इसके लिए लगभग 450 करोड़ रुपये अंडरपास और फेंसिंग पर खर्च किए जाएंगे। साथ ही इस रेल लाइन के दोहरीकरण के दौरान नर्मदा नदी पर एक बड़े पुल सहित कई मेजर और माइनर ब्रिज भी बनाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी, परिवहन सुविधाएं बेहतर होंगी और युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे

Related posts

म.प्र. मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री अभय प्रताप सिंह का जिले में दौरा कार्यक्रम

khabarsamayper

“स्वतंत्रता के दो स्वर” आयोजन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल का संदेश: बिरसा मुण्डा और ‘वंदे मातरम्’ ने आज़ादी को दिया जन-आधार

khabarsamayper

पति जेल में, पत्नी प्रेमी संग दिल्ली में मिली — मोतिहारी का सनसनीखेज मामला

khabarsamayper

Leave a Comment