Breaking News

छतरपुर पुलिस थाना सिविल लाइन पुलिस ने गुम बालिका को मुंबई महाराष्ट्र एवं थाना गढ़ी मलहरा पुलिस ने गुम बालिका को जिला बरेली उत्तर प्रदेश किया दस्तयाब

छतरपुर पुलिस
थाना सिविल लाइन पुलिस ने गुम बालिका को मुंबई महाराष्ट्र एवं थाना गढ़ी मलहरा पुलिस ने गुम बालिका को जिला बरेली उत्तर प्रदेश किया दस्तयाब

माह अगस्त के 5 दिन में जिले में 14 बालक बालिका किए गए दस्तयाब

छतरपुर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत गुम/अपहृत हुए बालक बालिकाओं एवं गुम हुए व्यक्तियों की तलाश कर दस्तयाबी की जाकर परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द किया जा रहा है। साथ ही अन्य राज्यों एवं जिलों के व्यक्ति, बालक, बालिकाएं एवं मानसिक विक्षिप्त, घायल जो गुम होकर छतरपुर जिले में मिलते हैं, संबंधित थाना पुलिस से संपर्क कर सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया जा रहा है। बाजार, धार्मिक स्थल सहित अन्य स्थानों से गुम हुए सैकड़ो शिशु, बालक, बालिकाएं एवं अन्य की दस्तयाबी की गई है। दिनांक 1 जनवरी 2025 से अभी तक(पंजीकृत) गुम हुए 298 से अधिक बालक बालिकाएं दस्तयाब की गई हैं। माह अगस्त के प्रारंभिक 5 दिन में जिले में 14 बालक बालिकाएं दस्तयाब की गई हैं।

थाना सिविल लाइन पुलिस ने विगत माह में गुम हुई बालिका को मुंबई महाराष्ट्र से तलाश कर दस्तयाब किया।

थाना गढ़ी मलहरा पुलिस ने वर्ष 2023 में गुम हुई बालिका को जिला बरेली उत्तर प्रदेश से तलाश कर दस्तयाब किया।

थाना सिविल लाइन की कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक वाल्मीकि चौबे, प्रधान आरक्षक भूपेंद्र सिंह, वीरेंद्र एवं थाना गढ़ी मलहरा की कार्यवाही में थाना प्रभारी गढ़ी मलहरा निरीक्षक रीता सिंह सहायक उप निरीक्षक संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक देवेंद्र सिंह, महिला आरक्षक राधा पटेल की भूमिका रही।

Related posts

मध्यप्रदेश में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर फुटबॉल एक्सीलेंस सेंटर, स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन और स्पेनिश कोचिंग

khabarsamayper

कार्यालय अधीक्षक डाकघर छतरपुर द्वारा डाक जीवन बीमा के व्यवसाय के लिए डायरेक्ट एजेन्ट का चयन किया जाना है

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान कोठी रोड पर राहगीरी आनंद उत्सव में शामिल हुए, उन्होंने नागरिकों को नियमित योग और व्यायाम करने की सलाह दी

khabarsamayper

Leave a Comment