Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस ने खुद नियम पालन का उदाहरण पेश किया — हेलमेट और ट्रैफिक नियमों का पालन अनिवार्य

छतरपुर पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशानुसार, पुलिसकर्मियों के लिए भी यातायात नियमों के पालन पर सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में यातायात व्यवस्था को देखते हुए पुलिसकर्मियों को नियमानुसार समझाइस दी गई और हेलमेट पहनने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने तथा निर्धारित पार्किंग में वाहन पार्क करने जैसे निर्देश दिए गए।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा नियमों के पालन में किसी को, चाहे वह पुलिसकर्मी ही क्यों न हो, कोई छूट नहीं मिलेगी। हेलमेट पहनना सिर की सुरक्षा के लिए आवश्यक है और गंभीर चोट या मृत्यु के जोखिम को कम करता है। पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि सड़क पर दो-पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें, गति का पालन करें और यातायात नियमों का पालन करें, जिससे स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Related posts

रायसेन को मिलेगी बड़ी सौगात: केन्द्रीय रक्षा मंत्री करेंगे ₹1800 करोड़ की रेल कोच फैक्ट्री का शिलान्यास

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस का “समर्थ प्रशिक्षण अभियान”: महिला पुलिसकर्मियों को पोक्सो, साइबर अपराध व अपराजिता अभियान का प्रशिक्षण

khabarsamayper

बनो देश के भाग्य विधाता, अब जागो प्यारे मतदाता स्कूली छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर 17 नवम्बर को मतदान करने का दिया संदेश

khabarsamayper

Leave a Comment