Breaking Newsअन्य

छतरपुर में खेत जा रहे किसान पर हमला — लाठी-डंडे से पीटा, तीन गिरफ्तार, एक फरार

छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गठौरा गांव में रविवार शाम खेत जा रहे 24 वर्षीय किसान मोनू कुशवाहा पर चार लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों और पत्थरों से बुरी तरह पीटा और उसे मरा समझकर फरार हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

Related posts

छतरपुर में जमीन विवाद समाधान हेतु विशेष शिविर—अलीपुरा थाने में 23 मामलों की सुनवाई

khabarsamayper

ईव्हीएम के बाद अब पेपरलेस बूथ के माध्यम से चुनाव पर विचार

khabarsamayper

उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का सिंथेटिक हॉकी टर्फ, CM मोहन यादव ने किया 48.71 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन

khabarsamayper

Leave a Comment