Breaking News

छतरपुर पुलिस *यातायात पुलिस द्वारा लोक परिवहन वाहनों की जा रही जांच, निर्धारित मानकों के विपरीत वाहनों पर की जा रही सख्त कार्यवाही*

मध्य प्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन द्वारा राहगीरों की सुरक्षा हेतु शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप, फिट, अधिकृत लोक परिवहन वाहन की जांच हेतु निर्देश दिए है। सुरक्षा की दृष्टि से शासन द्वारा जारी नियमों एवं निर्देशों के अनुसार वाहन संचालित हों, सभी थाना प्रभारी एवं यातायात प्रभारी को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत एवं यातायात पुलिस टीम और परिवहन विभाग द्वारा महोबा रोड पर लोक परिवहन वाहनों की जांच की गई। विद्यालय में शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था जैसे प्राथमिक उपचार किट, गति नियंत्रण यंत्र, अग्निशमन यंत्र, वाहनों के दरवाजे, वाहनों की बॉडी, दस्तावेज, गति नियंत्रक यंत्र, चालक का लाइसेंस, वाहन फिटनेस इत्यादि चेक किए गए।
महोबा रोड पर यातायात पुलिस द्वारा सुरक्षा में अनुपयुक्त, निर्धारित मानकों के विपरीत पाए गए वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई। जिसमें 13 बसों पर कार्यवाही कर 10400 रूपये समन शुल्क वसुला गया

Go back

Your message has been sent

Warning
Warning
Warning
Warning

Warning.

Go back

Your message has been sent

Warning
Warning
Warning
Warning

Warning.

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों की शहादत को नमन करते हुए शासकीय महाविद्यालय बाणसागर ब्यौहारी का नामकरण शहीद गोविन्द प्रसाद मिश्रा के नाम पर करने की घोषणा की

khabarsamayper

बबलू शुक्ला के समर्थन में शिवराज सिंह ने बिजावर मांगे वोट।

khabarsamayper

मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न हुई। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार, एडीएम श्री मिलिंद नागदेवे, सहायक कलेक्टर श्री आशीष पाटिल, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती विशा माधवानी, श्री कौशल सिंह, एसडीएम श्री अखिल राठौर एवं विभागीय जिलाधिकारी उपस्थित रहे और व्हीसी के माध्यम से जिले के अनुभागों के एसडीएम एवं तहसीलदार जुडे़ रहे। जनसुनवाई में प्राप्त 190 शिकायती आवेदनों का परीक्षण करते हुये कलेक्टर ने संबंधित विभाग को आवेदन निराकरण करने के लिए निर्देशित किया एवं समस्याओं को सुना। जनसुनवाई में शिक्षा, राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, ग्रामीण विकास, विद्युत मण्डल, स्वास्थ्य, खाद्य, आदिम जाति, श्रम, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न शिकायती आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री जैसवाल ने जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का प्रमुखता के साथ निराकरण करें।

khabarsamayper

Leave a Comment