Breaking News

छतरपुर: महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में चौथा दीक्षांत समारोह आयोजित

2 फरवरी 2025: महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में आज चौथा दीक्षांत समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक और डिग्रियों से सम्मानित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल रहे, जिन्होंने छात्रों को उनके उत्कृष्टरुप से प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।

इस समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति, क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी और शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे। राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रयासों से ही समाज और राष्ट्र का उत्थान संभव है।

स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले छात्रों ने विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाई और उन्होंने अपने परिवार, अध्यापकों और मित्रों का आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान छात्रों और उनके अभिभावकों के चेहरे खुशी से खिल उठे, जब उन्हें उनके कठिन परिश्रम का प्रतिफल मिला।

समारोह के अंत में कुलपति ने सभी छात्रों को भविष्य में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया और विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

Related posts

जनसुनवाई में 290 लोगों की समस्याएं सुनी गईं, अधिकारियों को दिए गए त्वरित निराकरण के निर्देश

khabarsamayper

गोयरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 90 लीटर अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

khabarsamayper

अनुविभागीय कबड्डी प्रतियोगिता: SP ने विजेता–उपविजेता टीमों को किया सम्मानित

khabarsamayper

Leave a Comment