Breaking Newsअन्य

छतरपुर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 9 लोगों पर 5.28 लाख की पेनाल्टी

छतरपुर में कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 अनावेदकों पर कुल 5,28,675 रुपए की पेनाल्टी अधिरोपित की है। यह कार्रवाई रेत, पत्थर, गिट्टी और मुरम के अवैध खनन से जुड़े प्रकरणों में की गई।
खनिज विभाग द्वारा संबंधित ट्रैक्टर-वाहनों को जब्त कर प्रकरण दर्ज किए गए थे। नोटिस के जवाब में आरोपियों ने बिना ई-ट्रांजिट पास (ETP) के खनिज परिवहन करना स्वीकार किया। पेनाल्टी राशि जमा करने के बाद वाहन मुक्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Related posts

राज्यपाल द्वारा वन एवं जनजातीय कार्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा

khabarsamayper

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम, गंगवाहा में 25 मुर्गी पालन इकाइयों का भूमि पूजन

khabarsamayper

मथुरा बस हादसा: आग लगने से 4 की मौत, 25 घायल; यात्री ने बताया बस के गेट लॉक होने की गंभीर समस्या

khabarsamayper

Leave a Comment