Breaking Newsअन्य

छतरपुर में अवैध हथियार नेटवर्क पर बड़ा वार: पांचवां आरोपी गिरफ्तार, फैक्ट्रियों से भारी जखीरा बरामद

छतरपुर कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नेटवर्क से जुड़े पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी रोहित राजा, निवासी ग्राम दिलनिया (थाना महाराजपुर), के कब्जे से एक देशी बंदूक और दो देशी कट्टे बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार वह पहले भी अवैध शराब के मामलों में संलिप्त रहा है।

इससे पहले पुलिस ने ग्राम कांटी के पास संचालित दो अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया था, जहां से एक 315 बोर देशी कट्टा, अधबने हथियार, मशीनरी और निर्माण उपकरण बरामद किए गए थे। साथ ही हथियार खरीदने वाले दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया था।

अब तक की कार्रवाई में पुलिस ने एक देशी बंदूक, 6 देशी कट्टे, एक अधबनी पिस्टल, एक अधबना कट्टा, कारतूस सहित बड़ी मात्रा में हथियार निर्माण सामग्री जब्त की है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले और नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस टीम द्वारा की गई।

पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

Related posts

मध्यप्रदेश की टूरिज्म पॉलिसी एवं वातावरण निवेशकों के अनुकूल है। उज्जैन नगरी हार्ट ऑफ स्पिरिचुअल इंडिया है

khabarsamayper

जनगणना राष्ट्रीय कार्य, सबका सहयोग जरूरी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

आयी बाढ़ के बाद सर्वे कर बाढ़ को रोकने के उपायों के सुझाव

khabarsamayper

Leave a Comment