छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ग्राम बृजपुरा के पास फोरलेन हाईवे ब्रिज पर हुई लूट के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी, मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल देशी कट्टा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। बरामद सामग्री की कुल कीमत करीब ₹70 हजार बताई गई है। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने कार्रवाई करने वाली टीम के लिए ₹5 हजार के इनाम की घोषणा की है।
