Breaking Newsअन्य

छतरपुर में खाद की बड़ी खेप पहुँची: 2043 मी. टन यूरिया रैक से किसानों को मिल रही राहत

कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर छतरपुर जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में देर रात 2043 मीट्रिक टन यूरिया खाद की रैक छतरपुर पहुँची, जिसके बाद सटई रोड स्थित मंडी परिसर के डबल लॉक केंद्र से किसानों को सुचारू रूप से खाद का वितरण शुरू हो गया है।
अधिकारियों के अनुसार जिले में जल्द ही दो और यूरिया की रैक पहुँचने वाली हैं। वर्तमान रैक से डबल लॉक केंद्रों पर खाद भेजा गया है—छतरपुर में 380 मी. टन, बमीठा में 250, लवकुशनगर में 250, हरपालपुर में 130, बिजावर में 230, एमपी एग्रो छतरपुर में 90 और बड़ामलहरा में 200 मी. टन यूरिया भेजा गया है। शेष खाद निजी विक्रेताओं को वितरित की जाएगी, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की कमी न हो। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जिले में खाद की उपलब्धता लगातार पर्याप्त मात्रा में बनाए रखी जाएगी।

Related posts

बैंकों में लंबित ऋण प्रकरणों को निराकृत करें : कलेक्टर कलेक्टर ने बैंकर्स की बैठक में कहा समन्वय के साथ कार्य करें

khabarsamayper

वैदेही बाबा मंदिर मेले में छतरपुर पुलिस की बड़ी तत्परता, गुम हुए तीन मासूम बच्चों को परिजनों से मिलवाया

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस में सम्मान समारोह, 3 सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को एसपी रजत सकलेचा ने किया सम्मानित

khabarsamayper

Leave a Comment