Breaking Newsअन्य

छतरपुर में गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार — 5.5 किलो से अधिक गांजा बरामद

नशा मुक्ति अभियान के तहत छतरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने ग्राम चंद्रपुरा फोरलेन के किनारे मैदान से गांजा तस्करी कर रहे चार तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से साढ़े 5 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी काशीराम यादव पूर्व से एससी-एसटी एक्ट, मारपीट और सड़क दुर्घटना जैसे अपराधों में लिप्त रहा है। सभी आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Related posts

पति की मौत पर बहाती रही झूठे आंसू, जांच में निकली कातिल पत्नी

khabarsamayper

माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल की बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न छतरपुर जिले के 56 केंद्रों पर 3912 विद्यार्थी रहे उपस्थित, नकल का कोई प्रकरण नहीं

khabarsamayper

आंगनवाड़ी से मिली दवा खाने से गर्भवती महिला की मौत —

khabarsamayper

Leave a Comment