अन्य

छतरपुर में गुड गवर्नेंस की पहल: मजदूर चौराहों पर कैंप, 55 श्रमिकों को मिला ऑन-द-स्पॉट लाभ

जिला प्रशासन द्वारा सुशासन को ज़मीन पर उतारने के उद्देश्य से मजदूर चौराहों पर योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने छतरपुर के छत्रसाल चौक पर कैंप आयोजित किया, जिसमें श्रमिक पंजीयन, संबल कार्ड, आयुष्मान कार्ड, रोजगार और जनकल्याण योजनाओं से लोगों को तत्काल लाभ दिया गया।

29 अक्टूबर से 4 नवंबर 2025 तक चले कैंप में 101 श्रमिक पहुंचे, जिनमें से 55 श्रमिकों का मौके पर पंजीयन कर कार्ड जारी कर दिए गए, 25 आवेदन ऑनलाइन किए गए और कई श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच भी की गई। श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग, जनपद और नगरपालिका के अधिकारी उपलब्ध रहे। प्रशासन की इस पहल से श्रमिकों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी और जनता व प्रशासन के बीच दूरी कम हुई।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को भावांतर योजना में सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, 9.36 लाख किसानों ने पंजीयन कराया

khabarsamayper

ढाका एयरपोर्ट पर लगी भीषण आग, दूर-दूर तक दिखा धुएं का गुबार

khabarsamayper

सीएम मोहन यादव ने देखी फिल्म “चलो जीते हैं”, बोले– प्रधानमंत्री मोदी के बाल्यकाल की प्रेरणादायक झलक

khabarsamayper

Leave a Comment