अन्य

छतरपुर में गुड गवर्नेंस की पहल: मजदूर चौराहों पर कैंप, 55 श्रमिकों को मिला ऑन-द-स्पॉट लाभ

जिला प्रशासन द्वारा सुशासन को ज़मीन पर उतारने के उद्देश्य से मजदूर चौराहों पर योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने छतरपुर के छत्रसाल चौक पर कैंप आयोजित किया, जिसमें श्रमिक पंजीयन, संबल कार्ड, आयुष्मान कार्ड, रोजगार और जनकल्याण योजनाओं से लोगों को तत्काल लाभ दिया गया।

29 अक्टूबर से 4 नवंबर 2025 तक चले कैंप में 101 श्रमिक पहुंचे, जिनमें से 55 श्रमिकों का मौके पर पंजीयन कर कार्ड जारी कर दिए गए, 25 आवेदन ऑनलाइन किए गए और कई श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच भी की गई। श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग, जनपद और नगरपालिका के अधिकारी उपलब्ध रहे। प्रशासन की इस पहल से श्रमिकों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी और जनता व प्रशासन के बीच दूरी कम हुई।

Related posts

नौगांव में देर रात दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

khabarsamayper

दो दिवसीय भोपाल दौरे के बाद दिल्ली रवाना हुए अमित शाह, CM मोहन यादव ने दी विदाई

khabarsamayper

दिवाली पर दिल्ली की हवा हुई जहरीली — प्रदूषण ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुँचा!

khabarsamayper

Leave a Comment