Breaking News

छतरपुर में गुरुवार को 65 सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं एनसीसी के 60 सीनियर कैडेट्स एवं 10 अन्य सहित कुल 135 सिविल डिफेंस वॉलंटियर का एक दिवसीय प्रशिक्षण

भारत सरकार, राज्य शासन द्वारा प्रसारित आदेशों एवं कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जिला कार्यालय होमगार्ड छतरपुर एवं पुलिस लाईन छतरपुर में गुरुवार को 65 सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं एनसीसी के 60 सीनियर कैडेट्स एवं 10 अन्य सहित कुल 135 सिविल डिफेंस वॉलंटियर का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। जिसमें वालेंटियर को हवाई हमले के दौरान बचाव कार्य रेड एवं ग्रीन सायरन की जानकारी ब्लैकआउट के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां, नागरिक सुरक्षा की 12 महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी, विक्टिम को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने की विधि, आग की जानकारी एवं फर्स्ट एड, सीपीआर, स्ट्रेचर, ब्लीडिंग को रोकना आदि विषयों के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण में एडीएम श्री मिलिंद नागदेवे, रक्षित निरीक्षक श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा, नायक सूबेदार श्री सुरेन्द्र सिंह एवं नायक सूबेदार श्री स्वर्णसिंह एवं सीटीओ डॉक्टर नीरज निरंजन गवर्मेंट गर्ल्स पीजी कॉलेज उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में उपस्थित सीडी वालेंटियर्स को अधिक से अधिक नए वालेंटियर जोड़ने हेतु समझाइश दी गई। उक्त प्रशिक्षण भूपेंद्र सिंह ठाकुर डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट के मार्गदर्शन में श्री विनीत तिवारी प्लाटून कमांडर तथा एसडीआरएफ की टीम और मास्टर ट्रेनर द्वारा दिया गया।

Related posts

बक्सवाहा में चरनोई भूमि पर कब्जे और हजारों पेड़ों की कटाई का आरोप, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

khabarsamayper

छतरपुर में रबी 2025 के लिए पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध — किसानों को राहत, वितरण जारी

khabarsamayper

वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर

khabarsamayper

Leave a Comment