Breaking Newsअन्य

छतरपुर में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन, प्रतिभागी हुए सम्मानित

छतरपुर में आयोजित जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय स्थित पं. बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में रजत सकलेचा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों को शिक्षा के साथ खेलकूद के महत्व के बारे में बताया और शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए नियमित खेल गतिविधियों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।

समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रशिक्षकों, व्यवस्थापकों और सहयोग करने वाले गणमान्य नागरिकों को भी सम्मानित किया गया।

शिविर में मलखंब, जूडो, फुटबॉल, एथलेटिक्स और बास्केटबॉल सहित विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को कैप वितरित की गई और स्वल्पाहार भी कराया गया।

अंत में जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी राजेंद्र कोस्टा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Related posts

गर्भवती महिलाएं संकोच को छोड़ तिमाही जांच अवश्य कराएं: केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार जिला स्तर पर संपूर्णता अभियान का शुभारंभ

khabarsamayper

छतरपुर के बड़ी कुंजरेहटी में ट्रांसफार्मर में भीषण आग, धमाके से दहशत

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर के श्री दवे को दी बधाई

khabarsamayper

Leave a Comment